Meghalaya: मेघालय सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 10 से ज्यादा विभाग रखे अपने पास

Spread the love

Meghalaya: मेघालय सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 10 से ज्यादा विभाग रखे अपने पास

बीती 7 मार्च को मेघालय की कोनराड संगमा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। अब सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। खबर के अनुसार, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के पास वित्त, वन एवं पर्यावरण और गृह विभाग (राजनीतिक) जैसे दस से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग के पास गृह विभाग (पुलिस), पब्लिक वर्क्स विभाग की जिम्मेदारी होगी। दूसरे उप मुख्यमंत्री एस धर कॉमर्स और इंडस्ट्रीज विभाग की कमान संभालेंगे।

मेघालय सरकार के कैबिनेट मंत्री एलेक्जेंडर लालू हेक को पशुपालन विभाग, मतस्य पालन, प्रकाशन और सचिव प्रबंधन विभाग सौंपे गए हैं। कैबिनेट मंत्री माजेल एमप्रीन लिंगदोह को कृषि विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जनसंपर्क विभाग और कानून विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री पॉल लिंगदोह को कला एवं संस्कृति, सामाजिक कल्याण विभाग, टेक्सटाइल और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री अबु ताहेर मंडल को ऊर्जा विभाग, किरमेन शाइला को गृह विभाग (पासपोर्ट), राजस्व विभाग सौंपा गया है। मार्क्यूज एन. माराक को आवास विभाग, सार्वजनिक स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग विभाग और जल संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री रक्काम ए. संगमा को सीमा क्षेत्र विकास, शिक्षा विभाग और शाकलायर वर्जरी को श्रम विभाग, खेल एवं युवा मामलों के विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि मेघालय में एनपीपी की सरकार को भाजपा के दो विधायकों समेत कुल 45 विधायकों का समर्थन हासिल है। 27 फरवरी को हुए मेघालय चुनाव में कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी को 26 सीटें मिली और यह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

और पढ़े  Weather: उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पार, 3 दिन तक लू से राहत नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल में गरजे CM योगी:- ‘दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, हिंदू त्योहारों पर पाबंदी’, ममता पर तुष्टीकरण का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल और गर्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुगली में एक जनसभा को…


    Spread the love

    बंगाल के DGP सिद्ध नाथ का कार्यकाल छह महीने बढ़ा,गृह मंत्री बोले- केंद्रीय बल चुनाव बाद सात दिन और रुकेंगे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता की सेवा को उनकी तय सेवानिवृत्ति तारीख 30 अप्रैल के बाद छह महीने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *