Mohit Joshi Resignation:- मोहित जोशी ने दिया इंफोसिस के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा,टेक महिंद्रा होगा उनका नया ठिकाना

Mohit Joshi Resignation:- मोहित जोशी ने दिया इंफोसिस के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा,टेक महिंद्रा होगा उनका नया ठिकाना

इंफोसिस के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने अपने पद से दिया इस्तीफा। बताया गया है कि इस आईटी कंपनी में लंबे समय तक पदभार संभालने के बाद जोशी अब टेक महिंद्रा के साथ अपना करियर आगे बढ़ाएंगे। उन्हें टेक महिंद्रा का प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया गया है। सी पी गुरनानी के इस साल 19 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभालेंगे। जोशी इंफोसिस में वैश्विक वित्तीय सेवाओं और स्वास्थ्य सेवा एवं सॉफ्टवेयर व्यवसायों के प्रमुख थे। टेक महिंद्रा ने एक बयान में कहा-सी पी गुरनानी 19 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे और उनके बाद मोहित एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभालेंगे। वह इस तारीख से पहले टेक महिंद्रा के साथ जुड़ेंगे, ताकि उन्हें इस बदलाव के अनुकूल खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का
  • Related Posts

    एलएनजी से दौड़ी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- सुविधाओं-सुरक्षा में बड़ा बदलाव

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)  से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…