त्रिपुरा New CM: माणिक साहा को चुना गया विधायक दल का नेता,आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ,प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह भी रहेंगे मौजूद।

Spread the love

त्रिपुरा New CM: माणिक साहा को चुना गया विधायक दल का नेता,आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ,प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह भी रहेंगे मौजूद।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल मिल गया है। भाजपा विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। साहा आज (बुधवार) दूसरी बार पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। साहा ने सोमवार शाम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर त्रिपुरा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया जाएगा। अमित शाह और नड्डा मंगलवार को ही अगरतला पहुंच चुके हैं। महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर माणिक साहा ने उनका स्वागत किया।


Spread the love
और पढ़े  अल नीनो का कहर: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए अगले चार दिन बेहद भारी, चलेगी भीषण लू
  • Related Posts

    बंगाल में गरजे CM योगी:- ‘दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, हिंदू त्योहारों पर पाबंदी’, ममता पर तुष्टीकरण का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल और गर्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुगली में एक जनसभा को…


    Spread the love

    बंगाल के DGP सिद्ध नाथ का कार्यकाल छह महीने बढ़ा,गृह मंत्री बोले- केंद्रीय बल चुनाव बाद सात दिन और रुकेंगे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता की सेवा को उनकी तय सेवानिवृत्ति तारीख 30 अप्रैल के बाद छह महीने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *