Death सतीश कौशिक: जाने-माने अभिनेता सतीश कौशिक का हुआ निधन।

Spread the love

Death सतीश कौशिक: जाने-माने अभिनेता सतीश कौशिक का हुआ निधन।

बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से की थी। एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। अपने करियर में उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1990 में ‘राम लखन’ के लिए और 1997 में ‘साजन चले ससुराल’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता) जीता था।


Spread the love
और पढ़े  मुझे बहुत धमकियां मिलती हैं': ट्रंप ने माना तुर्किये में ट्रक में छिपकर बदला था विमान
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले…


    Spread the love

    Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7

    Spread the love

    Spread the loveइंडोनेशिया में भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई है। 15 अगस्त के दिन करीब सुबह करीब सवा चार बजे (पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार) धरती कांपने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *