उत्तर प्रदेश: उमेश पाल हत्याकांड- डीजीपी ने शूटरो की इनाम राशि पहले से बढ़ाकर 5 गुना की ।

Spread the love

उत्तर प्रदेश: उमेश पाल हत्याकांड-
डीजीपी ने शूटरो की इनाम राशि पहले से बढ़ाकर 5 गुना की ।

विशेष संवाददाता – साजिद खान

उमेश हत्याकांड में पुलिस के डीजीपी डीएस चौहान ने पांचों शूटरो पर इनाम की राशि बढ़ाकर अब ढाई ढाई लाख रुपए कर दी है । प्रयागराज की पुलिस ने शूटरो पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था । जिसके बाद शासन को इनाम राशि बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया था । जिसके बाद पुलिस डीजीपी ने इस राशि को 50000 से बढ़ाकर ढाई ढाई लाख रुपए कर दिया । उत्तर प्रदेश के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस अब तक 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है । 15, हजार से ज्यादा से मोबाइल पुलिस रडार पर है । हत्यारों से संपर्क रखने वाले 3 लोगों के मकान पर बुलडोजर चल चुका है । एक अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है ।‌ हत्याकांड के 8 दिन बाद भी पुलिस ने इन 5 लोगों में से किसी को भी गिरफ्तार करने में सफलता नहीं पाई है ।‌ उमेश हत्या कांड में मुख्य आरोपी अतीक अहमद का बेटा असद असद है उसके साथ चार शूटर गुड्डू, बमबास, शूटर गुलाम ,शूटर साबिर शूटर सलमान है ।
फरवरी माह की 24 तारीख को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश की हत्या की गई उसके 1 दिन बाद पुलिस ने अतीक अहमद ,शाइस्ता, अति के बेटों व गुलाम साबिर सहित नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया । पुलिस ने 1 दिन बाद ही हत्या के पिलानी करने वाले सदाकत को गिरफ्तार किया ।‌ 27 फरवरी को पुलिस ने अरबाज को एनकाउंटर में मार गिराया । पुलिस ने जानकारी के आधार पर कोटा कार के मालिक को गिरफ्तार किया जबकि हत्या में नामजद संस्था के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया । हत्या में घायल गनर रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने पांचों सूत्रों की तलाश में हर संभव प्रयास में तेजी लाई मगर उसके बाद भी 8 दिन हो गए हैं अभी उन पांचों में से कोई न तो पुलिस के हाथ गिरफ्तार हुआ न एनकाउंटर में ढेर हुआ ।‌

और पढ़े  खाकी बनाम सेना: आईटीबीपी के जवानों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर, जवान की मां का हाथ काटने के मामले में CMO को भी उठा लाए

Spread the love
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *