शाहजहांपुर: भैंसी नदी पुनर्जीवन के लिए हो रही खोदाई, किसानों ने रुकवाई, ADM ने पहुंच कर शुरू कराई

 

25 जून तक प्रत्येक दशा में मां भैंसी नदी की खुदाई कार्य पूर्ण कराए। भैंसी नदी की खुदाई में कोई व्यवधान करेगा तो जाएगा जेल::अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
आज भैंसी नदी की खुदाई का कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी को लोकभारती पदाधिकारी और वहां लोगों ने बताया कि सकरापुर के कुछ लोगों द्वारा नदी खुदाई में व्यवधान कर रहे हैं ऐसे में तहसीलदार को तत्काल लेखपाल कानूनगो पुलिस राजस्व टीम बुलाकर पैमाईश कराकर कार्यवाही का निर्देश दिया साथ ही चेतावनी दी कि यदि नदी को दुबारा अस्तित्व में लाने में कोई भी व्यवधान करेगा तो वह जेल जाएगा।शाहजहांपुर: भैंसी नदी पुनर्जीवन के लिए हो रही खोदाई, किसानों ने रुकवाई, ADM ने पहुंच कर शुरू कराई

अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने भैंसी नदी की खुदाई में लगे जेसीबी मशीन की समीक्षा की मौके पर 15 जेसीबी चल रही है। बंडा बीडीओ को 10 और जेसीबी और बढ़ाकर कार्य कराने का निर्देश दिया गया। चुकी मानसून प्रारंभ हो गया है ऐसे में बारिश से खुदाई कार्य में बाधा आएगी।शाहजहांपुर: भैंसी नदी पुनर्जीवन के लिए हो रही खोदाई, किसानों ने रुकवाई, ADM ने पहुंच कर शुरू कराई

ग्राम करनापुर , सकरापुर, बंडा आदि कई जगहों पर भैंसी नदी के किनारे छायादार वृक्षों का बीजारोपण किया।

अपर जिला अधिकारी ने भैंसी नदी के पुनरुद्धार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे लोकभारती पदाधिकारी के उनके मेहनत और जज्बे की सराहना की और बताया कि यह कार्य जनसहभागिता का हैं इसमें सभी से अपील है कि सभी लोग इस नदी के पुनरुद्धार में अपना योगदान दे। दौरान तहसीलदार राघवेश, बीडीओ पुवायां और बीडीओ बंडा तथा लोकभारती के पदाधिकारी बिपिन शुक्ला, राजीव सिंह, उदयराज सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता संजय त्रिपाठी, राजा बरौना, सुधीर आदि उपस्थित थे।शाहजहांपुर: भैंसी नदी पुनर्जीवन के लिए हो रही खोदाई, किसानों ने रुकवाई, ADM ने पहुंच कर शुरू कराई

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…