सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब प्रधानमंत्री,विपक्ष के नेता व चीफ जस्टिस की कमेटी करेगी निर्वाचन आयुक्त का चुनाव।

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब प्रधानमंत्री,विपक्ष के नेता व चीफ जस्टिस की कमेटी करेगी निर्वाचन आयुक्त का चुनाव।

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य दो चुनाव आयुक्तों के चयन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की विपक्षी दलों के नेताओं ने सराहना की है। उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ ने सर्वसम्मति से दिए फैसले में कहा कि प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कार्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक समिति राष्ट्रपति को मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सलाह देगी।फैसला आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इसे ‘बहुत बड़ा फैसला’ करार दिया और कहा कि उच्चतम न्यायालय का आदेश चुनाव आयोग को अधिक ‘सक्षम’ बनाएगा।

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा “यह बहुत बढ़िया फैसला है। इसके बाद पहले से सक्षम चुनाव आयोग और अधिक सक्षम होने की ओर बढ़ेगा।” शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने भी चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ आदेश करारा दिया है।

ठाकरे खेमे से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा ट्वीट किया, ”चुनाव आयोग की शीर्ष नियुक्तियों पर उच्चतम न्यायालय का यह वास्तव में ऐतिहासिक आदेश है। चुनाव आयोग में शीर्ष नियुक्तियों के लिए एक पैनल की ओर से राष्ट्रपति को सलाह दी जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सीजेआई शामिल होंगे, पहले प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को नामों की सिफारिश करते थे।


Spread the love
और पढ़े  Gas Booking: बुकिंग करने के कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर? जानें सरकार का जवाब
  • Related Posts

    मन की बात- कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर, मन की बात में बोले PM मोदी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया। चुनावी हलचल के बीच भी उन्होंने जनता की…


    Spread the love

    हिल्टन होटल में 45 साल बाद फिर चलीं गोलियां,पहले रोनाल्ड, अब डोनाल्ड पर हमला

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन का मशहूर वॉशिंगटन हिल्टन होटल एक बार फिर अचानक सुर्खियों और दहशत के बीच आ गया है। यह वही जगह है, जिसने 45 साल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *