रामचरित मानस से लेकर उमेश पाल हत्याकांड तक, विपक्ष पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Spread the love

रामचरित मानस से लेकर उमेश पाल हत्याकांड तक, विपक्ष पर जमकर बरसे योगी आदित्यनाथ, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने बजट पर चर्चा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने रामचरित विवाद से लेकर माफियाओं तक पर विपक्ष के एक एक आरोप का जवाब दिया। बकौल सीएम पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने बजट पर चर्चा करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने रामचरित विवाद से लेकर माफियाओं तक पर विपक्ष के एक एक आरोप का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है।
बकौल सीएम, पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बनेगी 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी है। पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें। सीएम योगी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में बजट ₹3.40 लाख करोड़ का था। अब वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट का आकार ₹6.90 लाख करोड़ से अधिक का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार…समस्याओं से मुंह मोड़ने वाली नहीं, उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो जनमानस के प्रति संवेदनशील हो, लेकिन भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि हर समस्या के दो समाधान होते हैं…भाग लो या ‘भाग लो’। चुनौती स्वीकार कर कार्ययोजना बनाकर समाधान पहुंचाओ या फिर उससे भाग लो। सीएम ने कहा कि आज हर तबके की अपनी जिम्मेदारी है, कोई अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता है। पूरी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ हर एक तबका अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) ने MSME को नया रूप दिया, पिछली सरकार ODOP तो नहीं दे पाई लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया ज़रूर दे दिया

और पढ़े  स्कूल की छुट्टी- फुटबॉल के महामुकाबले के चलते इस राज्य में बंद रहेंगे कल स्कूल-कॉलेज, सरकार ने क्या दिए निर्देश?

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *