देहरादून: स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद कांग्रेसियों का प्रदर्शन, गेट पर चढ़कर घुसे अंदर

देहरादून के नामी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल का गेट नहीं खोले जाने पर कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर दूसरी ओर कूद गए।

ये है पूरा मामला

डालनवाला स्थित स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में शिक्षक के खिलाफ 15 छात्राओं ने हस्ताक्षर किए। शुक्रवार को मामले में स्कूल में हंगामा हुआ। आरोप है कि शिकायत करने पहुंची छात्रा और उसकी मां को स्कूल परिसर में घंटों रोके रखा गया और बाहर नहीं जाने दिया गया। स्कूल के गेट बंद कर ताले लगा दिए गए। मामला बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, आरोपों के सामने आने के बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित किए जाने की बात सामने आई है।

परिजनों के मुताबिक, छात्राओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी। शिकायती पत्र में 15 छात्राओं ने शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन की ओर से की गई कार्रवाई और मामले को संभालने के तरीके को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद प्रबंधन के एक व्यक्ति ने छात्रा से उन्हें छूकर बताने को कहा कि शिक्षक ने किस तरह गलत तरीके से छुआ था। इस जवाब को लेकर छात्रा और उसके परिजनों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से सुनने और उचित कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ असंवेदनशील व्यवहार किया गया।

और पढ़े  अमेरिका मध्यावधि चुनाव: 50% लोगों को ट्रंप की पार्टी पर नतीजों में हेरफेर का शक, रामास्वामी भी विवादों में

शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें और उनकी बेटी को परिसर में रोक लिया। काफी देर तक बाहर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने इसे बंधक बनाए जाने जैसा बताते हुए पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इस दौरान स्कूल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…