Mann ki Baat: आज प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 98वां एपिसोड,पीएम मोदी को आईं लता दीदी की याद

Spread the love

Mann ki Baat: आज प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 98वां एपिसोड,पीएम मोदी को आईं लता दीदी की याद

लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह आज भी सभी को बहुत याद आती हैं। लता जी अपनी सुरीली आवाज से गानों में जान फूंक दिया करती थीं। पिछले साल जब लता जी का निधन हुआ तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके जाने से काफी दुखी थी। सिनेमा की दुनिया में आज भी लता की कमी बहुत खलती है। उनका जिक्र हमेशा सभी के दिलों में रहेगा और उन्होंने अपनी सुरीली अवाज से संगीत का परचम लहराया है। जब लता जी का निधन हुआ था तो पीएम मोदी ने भी शोक जताया था। अब हाल ही में पीएम ने फिर से लता दीदी को याद किया है।

लता दीदी की आईं याद
आज यानि कि रविवार को पीएम मोदी की मन की बात का 98वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान वह तीन प्रतियोगिताओं के बारे में बता रहे थे। तभी उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया। पीएम ने कहा लता दीदी की याद आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, ‘साथियों, आज इस मौके पर मुझे लता मंगेशकर जी, लता दीदी की याद आना बहुत स्वाभाविक है। क्योंकि जब ये प्रतियोगिता शुरू हुई थीं, उस दिन लता दीदी ने ट्वीट करके देशवासियों से आग्रह किया था कि वे इस प्रथा में जरूर जुड़ें।

सिर्फ इतना ही नहीं पीएम मोदी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी को भी याद किया। वाराणसी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, बात बनारस की हो, शहनाई की हो, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की हो तो स्वाभाविक है कि मेरा ध्यान उस तरफ जाएगा। कुछ दिन पहले ही उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिए गए थे। यह पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते हैं जो कला और संदीत की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ-साथ उसमें अपना योगदान देते हैं।

और पढ़े  चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *