नेहा सिंह राठौर के गाने यूपी में का बा..पर मुख्यमंत्री योगी ने दिया जवाब-यूपी में बाबा..

Spread the love

नेहा सिंह राठौर के गाने यूपी में का बा..पर मुख्यमंत्री
योगी ने दिया जवाब-यूपी में बाबा..

यूपी में विधानमंडल सत्र जारी है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में बोलते हुए न सिर्फ अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया और गायिका नेहा सिंह राठौर के ‘का बा..’ वाले मामले पर भी कटाक्ष किया। योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर जमकर बरसे। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर योगी ने कहा कि मैं माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा। वहीं यूपी में का बा…को लेकर योगी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया जिसके बाद सदन में ठहाके लगने लगे।

गौरतलब है कि शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या का मामला उठाया और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर हमला बोलते हुए काफी देर तक जवाब दिया।
का बा… पर बोले ‘बाबा बा…’
मुख्यमंत्री योगी ने सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया और कहा कि अब भी लोग पूछते हैं कि यूपी में का बा…। यूपी में का बा… का जवाब है यूपी में बाबा बा…।

जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सके…
सीएम योगी ने कहा, पहले बयान दिए जाते थे कि, ‘लड़के हैं गलती कर देते हैं’। मुझे हैरानी है कि ऐसे लोग लोकतंत्र की बात करते हैं। ये लोग राज्य में सुरक्षा की बात करते हैं… शर्म तो तुमको करनी चाहिएअपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए हो। क्या तुम्हें इस तरह का बर्ताव करना चाहिए? सीएम ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन जो बात कही गई थी उस पर चर्चा तो होगी ही।

और पढ़े  सिर की 17, बाएं पैर की दो हड्डियां टूटीं; मासूम की दरिंदगी के बाद कत्ल और... आइए जानते हैं

विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं मिलती’
‘हम माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि हम माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने ही अतीक अहमद को प्रश्रय दिया है। हम किसी भी माफिया को नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा माफियाओं की पोषक है। राजूपाल हत्याकांड में अतीक अहमद दोषी है उसे सपा ने विधायक बनाकर प्रश्रय दिया।

अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए योगी ने कहा कि आप खुद माफियाओं का पोषण कर रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी की भाषा पर सवाल उठाए। इस पर सदन में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के दखल के बाद सदन की कार्यवाही फिर से चलने लगी।


Spread the love
  • Related Posts

    चंपत राय कलंक से मुक्ति पाने के लिए करेंगे ऐसा काम, रामलला की शरण में होगी विशेष साधना, पहली बार लिया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने जीवन का पहला चातुर्मास अयोध्या में करने का…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी की विस्तृत जांच में सामने आई अनिल मिश्रा की मुख्य भूमिका, सुभाष भी खेल में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका बताई गई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *