जेल नंबर-15 पहलवान का नया घर, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा ।

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार का अब नया ठिकाना मंडोली जेल नंबर 15 हो गया है। अदालत की तरफ से सुशील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और देर रात उसको लेकर मंडोली जेल पहुंची। 

कोरोना महामारी को लेकर फिलहाल सुशील को जेल नंबर 15 में ही 14 दिन के लिए अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने इस बात की पुष्टि की है कि ओलंपियन पहलवान सुशील को दिल्ली के मंडोली जेल संख्या 15 में रखा जाएगा। 

सुशील में अगर कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। फिलहाल उसे 14 दिन अन्य कैदियों से अलग क्वारंटीन में रखा जाएगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देर रात जेल पहुंचने के बाद सुशील को जेल का खाना दिया गया, लेकिन उसने खाना खाने से मना कर दिया। 

इस मामले में सुशील के साथ शामिल रहे सभी आरोपियों को इसी जेल में रखा गया है। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल पहुंचने पर सुशील काफी डरा हुआ था। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील गैंगस्टरों से डर की वजह से जेल जाने से कतरा रहा था और पुलिस के सामने रो रहा था। जेल अधिकारियों का कहना है कि सुशील को तमिलनाडु पुलिस की सुरक्षा में रखा जाएगा और उसपर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।

और पढ़े  सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस के लिए रवाना: तीन दिन के दौरे पर रक्षा सहयोग पर होगी बात, क्या है कार्यक्रम?
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…