कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़त, 1,33,953 लाख नए केस हुए दर्ज.

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को देश में कोरोना 1.34 लाख मामले सामने आए जबकि 2887 लोगों की मौत हुई। कोरोना के साथ-साथ देश में ब्लैक फंगस की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। हालांकि कुछ राज्यों में कोविड के दैनिक मामलों में राहत है, जिसे देखते हुए उन राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 तक सभी व्यस्कों को वैक्सीन लगाने का दावा कर दिया है।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1.34 लाख मामले सामने आए हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं 24 घंटे में कोविड-19 वायरस की वजह से 2887 मरीजों की मौत हो गई। वहीं मौजूदा समय में देश में 17,13,413 सक्रिय मामले हैं।

और पढ़े  कब से लगेगा UPI पर चार्ज और किसे देना होगा-किसे नहीं? हर कंफ्यूजन यहां करें दूर
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…