strong>ब्रिटानिया इन्डस्ट्रीज लिमिटेड पन्तनगर में विरोध प्रदर्शन

ब्रिटानिया इन्डस्ट्रीज लिमिटेड पन्तनगर में विरोध प्रदर्शन

आज 21 फरवरी को ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन व ब्रिटानिया श्रमिक संघ द्वारा संयुक्त रूप से ब्रिटानिया कम्पनी प्रबन्धन द्वारा किये जा रहे श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर कम्पनी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया, ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन के अध्यक्ष आनन्द उनियाल ने कहा कि कम्पनी में खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है, संविदा श्रमिकों से अर्द्धकुशल व कुशल श्रेणी का कार्य कराया जाता है लेकिन वेतनमान अकुशल का दिया जाता है, ब्रिटानिया श्रमिक संघ के अध्यक्ष किशोर पन्त ने कहा कि कम्पनी में सुरक्षा को लेकर हमेशा अनदेखी की जाती है, कम्पनी में किसी भी संविदा श्रमिकों को शेफ्टी शूज नहीं दिये जाते हैं जिससे कई बार घटनायें हो चुकी हैं, ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन के महामंत्री जसवन्त रैक्वाल ने कहा कि कम्पनी में 1000 से ज्यादा महिलाएं संविदा बतौर कार्य करती हैं जो कि तीनों शिफ्टों में कार्य करती हैं लेकिन उनके घर से कम्पनी तक व कम्पनी से घर तक वाहनों की सुविधा नहीं दी जा रही है। इस दौरान आनन्द उनियाल, किशोर पन्त, जसवन्त रैक्वाल, प्रवीन नेगी, जयप्रकाश उपाध्याय, विरेन्द्र बिष्ट, अमन प्रताप सिंह, भास्कर पन्त, राजेश रावत, विनोद सामन्त, अनिल रावत, सूरज बिष्ट, ब्रह्मानन्द राय, मनोज शर्मा, प्रकाश चौधरी, प्रदीप साह, पूरन गढ़िया, चन्द्रपाल सैनी, गुरप्रीत सिंह, नितिन श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, संदीप सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, हरि प्रसाद, सुनील सिंह, इन्द्र सिंह कोरंगा, जीवन कोरंगा, वरुण सेंगर, राज कुमार भट्टाचार्या, जगदीश बोरा, रमेश ओझा आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  देहरादून: दिल्ली में खरगे और राहुल गांधी से मिले प्रदेश कांग्रेस के नेता, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…