नेशनल यूनियन ऑफ जार्नलिस्ट्स पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त चौकी प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट।

Spread the love

नेशनल यूनियन ऑफ जार्नलिस्ट्स पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त चौकी प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट।

हल्दूचौड़। एन यू जे आई पत्रकार यूनियन हल्दूचौड़ इकाई के पत्रकारों ने रविवार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की साथ ही नया प्रभार संभालने पर उनका स्वागत किया।
शिष्टमंडल ने नव नियुक्त चौकी प्रभारी के समक्ष कानून व्यवस्था एवं क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी, के अलावा ओवरलोडिंग बगैर हेलमेट वाहन दौड़ा रहे नाबालिगों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चर्चा की गई। चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशे की रोकथाम हेतु क्षेत्र चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है साथ ही चेकिंग अभियान के माध्यम से ओवरलोडिंग व नाबालिगों को वाहन न दिए जाने का आह्वान किया जा रहा है नशा करने वाले युवाओं के परिवार को विश्वास में लेकर काउंसलिंग कराकर उन्हें नशे के दलदल से निकलना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।नवनियुक्त चौकी प्रभारी द्वारा कानून व्यवस्था को दुरस्त बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियानो की पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशंसा की और नए प्रभारी से अपेक्षा की कि पुलिस प्रशासन विभिन्न जनसमस्याओं और समाज में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का काम करेगा।
प्रतिनिधिमंडल यूनियन के प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा, रिम्पी बिष्ट, विक्की पाठक, राजेंद्र अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, गौतम भट्ट, भुवन गरवाल, विजय जोशी, जगमोहन खोलिया, आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  तीन-चार दिन में उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून, आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-तूफान की चेतावनी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *