उत्तराखंड: इस भर्ती परीक्षा की कट ऑफ मेरिट लिस्ट हुई जारी।

Spread the love

उत्तराखंड: इस भर्ती परीक्षा की कट ऑफ मेरिट लिस्ट हुई जारी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की कट ऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अनारक्षित श्रेणी में 156 अंक और अनुसूचित जाति श्रेणी में 148 अंक की कट ऑफ रही है। 17 फरवरी से मेरिट में आए अभ्यर्थियों से वरीयता ली जाएगी। 27 फरवरी से आयोग कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को आयोग ने पुलिस आरक्षी पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। बीते दिनों आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी किया। खाली पदों के सापेक्ष लगभग 1.5 गुणा अनुपात में अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन में शामिल किया गया।

आयोग के मुताबिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी में 156 अंक, अनुसूचित जाति श्रेणी में 148, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 151, अनारक्षित होमगार्ड श्रेणी में मेरिट की कट आफ 144 अंक है। अग्निशामक विभाग में महिला फायरमैन पद के लिए अनारक्षित श्रेणी में 164 अंक, अनुसूचित जाति श्रेणी में 157 अंक, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 163, अन्य पिछड़ा वर्ग में 160 अंक की कट आफ रही है। आयोग ने पदवार शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। दस्तावेजों का सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी.


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- जनगणना के लिए सुपरवाइजर व प्रगणकों की टीम हुई गठित
  • Related Posts

    रुड़की- नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान

    Spread the love

    Spread the loveक्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में…


    Spread the love

    टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *