विश्व सनातन महासंघ ने सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला, जताए आक्रोश।

Spread the love

विश्व सनातन महासंघ ने सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला, जताए आक्रोश।
अयोध्या-

विश्व सनातन महासंघ की ओर से लता मंगेशकर चौक अयोध्या में स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह के नेतृत्व में स्वामी प्रसाद मोरिया का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह ने कहा कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामायण का अपमान किया है। उन्होंने भगवान राम का और रामचरितमानस का अपमान किया है उनके विरुद्ध रासुका का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए। साथ ही कहा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्या की अगर औकात है तो इस्लाम पर टीका टिप्पणी करके देख ले। दूसरे धर्म के ग्रंथों पर टीका टिप्पणी करके देख ले। श्री सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने सनातन धर्म और हिंदू धर्म का अपमान किया है। उनको चाहिए कि सार्वजनिक तौर से हिंदुओं से क्षमा याचना करें। उन्होंने जो अपराध किया है वह अक्षम्य है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी हेमंत शुक्ला, संदीप सिंह, रितेश सिंह गौड़, अवनीश शुक्ला, रमेश पांडे,सौरभ शुक्ला, राजेश शुक्ला, चाहत भाई और कपिल मुनि दुबे सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *