महिला ने दिया बिना ऑपरेशन के 4 बच्चों को जन्म, इनमें 3 बेटी और 1 बेटा,मां और बच्चे सभी स्वस्थ

महिला ने दिया बिना ऑपरेशन के 4 बच्चों को जन्म, इनमें 3 बेटी और 1 बेटा,मां और बच्चे सभी स्वस्थ

यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में महिला ने बिना ऑपरेशन चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया। इनमें तीन बेटी और एक बेटा शामिल है। चिकित्सक का कहना है कि चारों स्वस्थ हैं। महिला और नवजातों को निगरानी में रखा गया है। सामान्य प्रसव से एक साथ चार बच्चों के जन्म से लोग हैरान हैं।सिधारी क्षेत्र स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में बीती रात महिला ने बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि सभी नवजात शिशुओं का वजन लगभग 800-800 ग्राम है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला लक्ष्मी सिधारी क्षेत्र के मतौलीपुर गांव की रहने वाली है। उसके पति विक्की पंचायत सहायक हैं।

डॉ. शिप्रा सिंह ने बताया कि सामान्य डिलीवरी के माध्यम से बच्चे पैदा कराना चिकित्सक की प्राथमिकता है। अल्ट्रासाउंड एवं रिपोर्ट के आधार पर इस केस में भी बिना ऑपरेशन के डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया था जो कि सफल रहा। बच्चों और मां दोनों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।
एक साथ चार बच्चों का जन्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुनियाभर से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

और पढ़े  अयोध्या- दो रिपोर्टों में पथरी, तीन में गायब, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों पर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने किया जांच की मांग
  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…