सहारा सेवा समिति संरक्षक मेघा तिवारी के बिलासपुर आगमन पर संस्था ने 21 बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी ली।।

सहारा सेवा समिति संरक्षक मेघा तिवारी के बिलासपुर आगमन पर संस्था ने 21 बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी ली।।

रिपोर्टिंग — मेघा तिवारी

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

5 सालों से छत्तीसगढ़ में निस्वार्थ समाज सेवा कर सहारा समाजिक सेवा समिति ने अपना मुकाम बनाया है। समाजिक कार्यों में इस समिति ने बिलासपुर में ही नही बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य किया है।। बुजुर्गों एवं बच्चों सभी की सहायता की है हाल ही में सहारा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष संतोषी मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी को<strong>सहारा सेवा समिति संरक्षक मेघा तिवारी के बिलासपुर आगमन पर संस्था ने 21 बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी ली।।</strong> प्रदेश कार्यकारिणी संरक्षक समिति के पद पर नियुक्त किया है सहारा सामाजिक सेवा समिति द्वारा पूजा मिश्रा को रायपुर महिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया एवं समिति की अध्यक्ष संतोषी मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी एवं पूजा मिश्रा का बिलासपुर सहारा सामाजिक सेवा समिति के ऑफिस में भव्य स्वागत किया एवं इस दिन यह निर्णय लिया गया कि 21 ऐसे गरीब बच्चे जो कि शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी ली गई एवं इस कार्यक्रम में संतोषी मिश्रा अध्यक्ष एवं जगत प्रताप सिंह , प्रसून गोस्वामी , वर्षा मलकानी , भगवती मिश्रा , चंद्रा साहू ,राम सोनी एवं ,शेखर साहू भी उपस्थित रहे ।<strong>सहारा सेवा समिति संरक्षक मेघा तिवारी के बिलासपुर आगमन पर संस्था ने 21 बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी ली।।</strong> वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी ने कहा कि हम सदैव ही सामाजिक हित के लिए कार्य करते हैं और आगे भी हम समिति के साथ जुड़कर बिलासपुर में एवं छत्तीसगढ़ के और भी जिले में निस्वार्थ देश सेवा करते रहेंगे जिसमें समिति के सभी सदस्य हमारा पूर्ण सहयोग करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। सहारा सामाजिक सेवा समिति की महिला अध्यक्ष पूजा मिश्रा ने कहा कि हम रायपुर मैं भी महिला सशक्तिकरण को और आगे बढ़ाएंगे एवं बालिकाओं की शिक्षा के प्रति अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे एवं सहारा सामाजिक सेवा समिति अध्यक्ष संतोषी मिश्रा ने कहा कि हम समिति की संरक्षक मेघा तिवारी के साथ एवं उनकी सलाह से हमारी समिति ऐसे ही समाज कल्याण के लिए कार्यरत रहेगी एवं हम अपने सभी सदस्यों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में समाज हित का काम पूरी लगन से करेंगे।।

और पढ़े  सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा
  • Related Posts

    सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब…

    प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद

    मां मातंगी दिव्यधाम जी जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में 24 से 28 अक्टूबर तक दिव्य दरबार लगायेंगे। इस दौरान प्रेत दरबार भी लगायेंगे।…