चंपावत:- बाबा ने मारी खुद को गोली, वारदात से मची सनसनी, मौके पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट

चंपावत:- बाबा ने मारी खुद को गोली, वारदात से मची सनसनी, मौके पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट

वारसी गुफा के पास एक बाबा ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल (गुफा के पास स्नानागृह) से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से एक बिना हस्ताक्षर के एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया है।
मृतक बाबा उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। और बाबा यहां से दस किलोमीटर दूर चल्थियां में छोटा सा आश्रम बना रहे थे। एसपी ने बताया कि यद्यपि प्रथमदृष्ट्या मामला डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी। वारदात से इस ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराकर शव आश्रम के संचालक को सौंप दिया है।

सुसाइड नोट में स्वामी ने रुद्रेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर में समाधि बनाने की अपनी अंतिम इच्छा बताई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ उतरेहा गहनदो निवासी सौरभ तिवारी उर्फ स्वामी ध्यान योगी पुत्र भंगोली प्रसाद तिवारी ने शुक्रवार अपरान्ह डेढ़ बजे तमंचे से खुद को गोली से उड़ा दिया।
पाटी पुलिस को घटना की जानकारी ग्रामीण खीमांनद जोशी ने दी। वारसी गुफा के बाबा वीरेंद्र गिरी का कहना है कि स्वामी ध्यान योगी सात दिन से गुफा में उनके साथ रह रहे थे। स्वामी रोज देर तक मोबाइल से बात करते थे। बातचीत से डिप्रेशन होने और इसी डिप्रेशन से तमंचे से आत्महत्या करने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव बाबा वीरेंद्र गिरी को सौंप दिया है।

और पढ़े  ऋषिकेश- भद्रकाली मोड़ के पास यात्रियों की बस पलटी, चपेट में आकर सड़क किनारे बैठे 2 भाइयों की मौत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…