उत्तराखंड- आम के पेड़ से लटके मिले 2 शव, फोन पर कही थी ये आखिरी बात

Spread the love

उत्तराखंड- आम के पेड़ से लटके मिले 2 शव, फोन पर कही थी ये आखिरी बात

प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। किच्छा उधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी।

युवक और युवती बीती रात लगभग 1:30 बजे अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी।
पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रही हैl


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार: प्रतीक यादव- वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, बेहद भावुक माहौल में हुईं अंतिम धार्मिक रस्में
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *