शव से दरिंदगी:- 4 साल की मासूम बच्ची के शव से दुष्कर्म,आरोपी युवक दोषी करार,पॉक्सो कोर्ट आज सुनाएगी सजा।

Spread the love

शव से दरिंदगी:- 4 साल की मासूम बच्ची के शव से दुष्कर्म,आरोपी युवक दोषी करार,पॉक्सो कोर्ट आज सुनाएगी सजा।

सिटी फोरेस्ट में 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी फैक्टरी मजदूर सोनू गुप्ता (20) शुक्रवार को दोषी करार दिया गया। पॉक्सो कोर्ट शनिवार को उसके गुनाह की सजा सुनाएगी। उसने कोर्ट में कुबूल किया कि यह दरिंदगी उसने ही की थी। सिटी फोरेस्ट के पास ही अपने घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही बच्ची को वह उठाकर ले गया था।

राज मिस्त्री की बेटी के साथ उसने यह हैवानियत एक दिसंबर की दोपहर की थी। सीसीटीवी फुटेज में वह बच्ची को ले जाता नजर आया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे नंदग्राम के आश्रम रोड स्थित उसके घर से सात दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि यह गुनाह उसने ही किया था। कोर्ट में भी उसने यही बयान दिया कि वह दुष्कर्म के इरादे से बच्ची का अपहरण कर ले गया था।

बच्ची चीखने की कोशिश करने लगी तो डायपर मुंह में ठूंसकर पहले हत्या की और फिर लाश के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 14 दिन में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। कोर्ट में 48 दिन में सुनवाई पूरी हो गई। 56वें दिन उसे दोषी करार दे दिया गया। पाक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने उसकी सजा पर शनिवार को फैसला होगा। उस पर दुष्कर्म, हत्या, अपहरण, साक्ष्य मिटाने का अपराध सिद्ध हुआ।

और पढ़े  गौतम हत्याकांड का खुलासा- तीन दोस्त, एक लड़की और खून: मोबाइल पर 14 बार बातचीत, फिर चाकू से लड़के को गोद दिया

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *