6 जनरेटर चोर गिरफ्तार,अयोध्या की खंडासा पुलिस व सर्विलांस सेल को मिली सफलता।

6 जनरेटर चोर गिरफ्तार,अयोध्या की खंडासा पुलिस व सर्विलांस सेल को मिली सफलता।

अयोध्या

जनपद अयोध्या की खंडासा पुलिस व सर्विलांस सेल को मिली सफलता।बिजली के जनरेटर चोरी करने वाले 6 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दस जनरेटर बरामद, खंडासा पुलिस ने मडहा पुल इब्राहिमपुर के पास से किया गिरफ्तार, सभी पकड़े गए चोर थाना कैंट क्षेत्र के, पकड़े गए सभी चोर टेंट हाउस लाइट डीजे का करते हैं काम, शादी विवाह समारोह से जनरेटर करते थे चोरी,जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में <strong>6 जनरेटर चोर गिरफ्तार,अयोध्या की खंडासा पुलिस व सर्विलांस सेल को मिली सफलता।</strong>जनरेटर चोरी के दर्ज हुए थे मुकदमे। लगभग 28 हजार रुपए में बेचते थे जनरेटर। वह एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 2022 में जनरेटर चोरी को लेकर एक तहरीर प्राप्त हुई थी जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था और घटना का अनावरण करने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दिया था सर्विलांस सेल की मदद से इस चोरी की घटना का अनावरण किया गया। इस चोरी में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए है। इनके पास से 10 जनरेटर चोरी के बरामद किए गए है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि यह लोग चोरी काफी समय से कर रहे थे। इन लोगों पर पहले से 8 मुकदमे जनरेटर चोरी के अलग-अलग थाने क्षेत्रों में दर्ज हैं। जो हम लोगों ने जनरेटर बरामद किए हैं जिनमें 8 जनरेटर उन मुकदमों से संबंधित है। इन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जिन टीमों ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/डीआईजी मुनिराज जी के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए 20 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई है।

और पढ़े  अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…

    अयोध्या- संपर्क-संवाद के सहारे प्रबुद्ध वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा

    अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से लगातार संपर्क…