Marital Bliss:- शादी के 3 साल तक संबंध नहीं बनाने पर पत्नी ने लगाई फांसी,पति गिरफ्तार

Marital Bliss:- शादी के 3 साल तक संबंध नहीं बनाने पर पत्नी ने लगाई फांसी,पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़-

बिलासपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें महिला ने शादी के बाद तीन साल तक पति के संबंध नहीं बनाने की बात लिखी है। साथ ही लिखा है कि इस प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रही हूं। इसी आधार पर आरोपी को ढाई साल बाद पकड़ा गया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ कैंप, हिर्री माइंस निवासी पूजा यादव (25) पत्नी नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज किया और जांच शुरू की। इस दौरान अगले दिन पुलिस को घर से क्षत-विक्षत हालत में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें पूजा ने लिखा था कि शादी के तीन साल बाद भी वह वैवाहिक सुख से वंचित है।

यह भी लिखा था कि उसे किसी तरह से सुख नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि महिला के बच्चे भी नहीं थे। पति से शारीरिक सुख नहीं मिलने के कारण प्रताड़ित होकर आत्महत्या के लिए कदम उठाया। पुलिस ने इस पत्र की हेंड राइटिंग जांच के लिए रायपुर भेजा था। इसकी जांच में पता चला कि पत्र पूजा ने ही लिखा था। इस आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान, कोर्ट ने सुनाया फैसला- दरिंदे चाचा को मृत्युदंड
  • Related Posts

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार

    इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर गौरेला के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से 3 लाख 60 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।…

    6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान, कोर्ट ने सुनाया फैसला- दरिंदे चाचा को मृत्युदंड

    छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मृतका के परिजनों…