Retired teacher: पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में एसआईटी के हाथ लगा सेवानिवृत्त शिक्षक, 12 आरोपि अब तक हो चुके गिरफ्तार

Spread the love

Retired teacher: पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में एसआईटी के हाथ लगा सेवानिवृत्त शिक्षक, 12 आरोपि अब तक हो चुके गिरफ्तार

पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से रकम तय की थी और उन्हें बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में लेकर पहुंचा था। एसआईटी ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और चेक बरामद किए हैं। आरोपी को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले की जांच करते हुए गुरुवार को आरोपी रिटायर शिक्षक अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए आरोपी अभयराम की अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल और संजीव दुबे से मुलाकात हुई। जिसके बाद उसने दोनों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए।

एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के जरिये रिजॉर्ट में पहुंचे उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक आदि बरामद हुए हैं।


Spread the love
और पढ़े  पिथौरागढ़: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद खौफनाक वारदात
  • Related Posts

    रुड़की- नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान

    Spread the love

    Spread the loveक्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में…


    Spread the love

    टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *