हरिद्वार: मुस्लिम फंड संचालक हुआ खाताधारकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार, पुलिस ने लोगों के हंगामे के बाद दर्ज किया मुकदमा।

हरिद्वार: मुस्लिम फंड संचालक हुआ खाताधारकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार, पुलिस ने लोगों के हंगामे के बाद दर्ज किया मुकदमा।

ज्वालापुर में हजारों खाताधारकों की करोड़ों रुपये की रकम लेकर एक मुस्लिम फंड संस्था का संचालक फरार हो गया। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संस्था से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अब्दुल रज्जाक निवासी सराय करीब 20 साल से कबीर म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) नाम की संस्था संचालित कर रहा था।
ज्वालापुर में मेन रोड हज्जाबान मोहल्ले में मिनी बैंक जैसा इस संस्था का कार्यालय खुला हुआ था। जिसमें करीब 17 हजार खाते खुले हैं। रोजाना लोग खातों में पैसों का लेनदेन करते थे। पुलिस ने खाताधारक वसीम राव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी की तरफ से आरोपी अब्दुल रज्जाक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। संचालक के बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई हो रही है।

रविवार सुबह खाताधारक पैसे निकालने पहुंचे तो संस्था का कार्यालय बंद मिला। पता चला कि संचालक अब्दुल रज्जाक सभी की रकम लेकर फरार हो गया है। ये सूचना कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद सभी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और यहां भी हंगामा किया। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया।

और पढ़े  हरिद्वार: एक ही दुकान से जारी हुए सिम से 10 राज्यों में साइबर ठगी, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…