रुद्रपुर- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे रुद्रपुर,इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी पर कसे तंज।

Spread the love

रुद्रपुर- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे रुद्रपुर,इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी पर कसे तंज।

समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे की शादी में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में मौजूदा सरकार को विकास की जगह विनाश की तरफ ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को विकास की उम्मीद थी, लेकिन सत्ता में रही सरकारें उत्तराखंड के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।
वहीं भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में पेपर लीक या घोटालों के मामले सामने आए हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिर्फ ये पता है कि पेपर लीक कैसे होता है। जोशीमठ के मामले पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने मुनाफे के लालच में एंटीपीएस की वजह से जोशीमठ को बर्बाद कर दिया। विशेषज्ञों की भी नहीं मानी गई।

रुद्रपुर पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का किसान नेता तजिंदर विर्क के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने स्वागत किया। इससे पूर्व पंतनगर एयरपोर्ट पर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी हटेगी तभी बेरोजगारी हटेगी। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस का कार्यक्रम है, हमने उनको शुभकामनाएं दी हैं।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *