Uttarakhand/ नैनीताल- मौसम विभाग ने किया 24 और 25 को बारिश और बर्फवारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिए निर्देश।

Spread the love

Uttarakhand/ नैनीताल- मौसम विभाग ने किया 24 और 25 को बारिश और बर्फवारी का ऑरेंज अलर्ट जारी, जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून स्थित मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में 24 और 25 जनवरी को बारिश व बर्फवारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में रहेंगे और मोबाइल चौबीस घंटे खुला रखेंगे।

जिलाधिकारी गर्ब्याल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकारी बारिश और बर्फवारी के प्रति अलर्ट रहते हुए क्षेत्र में तैनात सभी अधीनस्थ कार्मिकों को भी अलर्ट रखें। साथ ही संसाधनों को भी दुरुस्त रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि बारिश और बर्फवारी के दौरान पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित हो तो सड़कों में गिरे पेड़ों को तुरंत हटाया जाएं। बारिश के दौरान बैराज, नदियों और नालों में पानी के तेज बहाव की स्थिति में संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात की जाएं।
जिलाधिकारी ने लोनिवि अधिकारियों से भूस्खलन से संवेदनशील सड़कों पर उक्त अवधि में जेसीबी एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती चौबीस घंटे करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि वह प्रत्येक घंटे की आपदा संबंधी सूचना तहसील स्थित कंट्रोल रूम और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दूरभाष नंबर 05942-231178 /231179, टोल फ्री नंबर (1077) पर आवश्यक रूप से देना सुनिश्चित करें।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-BJP, पारदर्शी जांच की मांग
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *