स्वाति मालीवाल केस:- फर्जी था दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का स्टिंग-भाजपा ने लगाया आरोप, ये दिल्ली को बदमान करने का एक हिस्सा है।

Spread the love

स्वाति मालीवाल केस:- फर्जी था दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष का स्टिंग-भाजपा ने लगाया आरोप, ये दिल्ली को बदमान करने का एक हिस्सा है।

दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी भी अब उन भाजपा नेताओं में शामिल हो गईं हैं जिन्होंने स्वाति मालीवाल के छेड़छाड़ वाले आरोपों को गलत बताया है और इसे दिल्ली की छवि को खराब करने के लिए षड्यंत्र बताया गया है। मालीवाल प्रकरण के बहाने
मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा है कि आखिर दिल्ली को बदनाम करने के लिए वह किस हद तक गिरेंगे। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिस शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। मीनाक्षी लेखी का आरोप है कि यह दिल्ली को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।

भाजपा का मानना है कि मालीवाल जिसे आप सरकार ने नियुक्त किया है उन्होंने यह पूरी साजिश दिल्ली पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए की क्योंकि पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है।

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह रात में रियलिटी चेक के लिए निकली थीं तो एक शराब के नशे में धुत शख्स ने उनका शोषण किया और फिर उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा। यह घटना एम्स के बाहर हुई थी। आरोपी का नाम हरीश चंद्र (47) है। मीनाक्षी लेखी से पहले मनोज तिवारी, शाजिया इल्मी और पार्टी की इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर इस पूरे मामले के लिए आरोप लगाया था।

और पढ़े  Rajya Sabha-: नाम वापसी की अंतिम तारीख आज, कितने उम्मीदवार निर्विरोध होंगे निर्वाचित? जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    नाविकों पर अमेरिकी हमले से भड़का भारत- US राजनयिक को फिर किया तलब, MEA ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveभारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ा और सख्त राजनयिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने भारत में अमेरिकी मिशन के प्रमुख जेसन मीक्स को तलब किया।  साउथ ब्लॉक…


    Spread the love

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *