श्रद्धा आफताब केस:- 6 हजार 629 पन्ने और 150 गवाह दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

श्रद्धा आफताब केस:- 6 हजार 629 पन्ने और 150 गवाह दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस केस में 6629 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है और इसमें करीब 150 लोगों की गवाही ली गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आफताब कोर्ट में पेश हुआ।

ये है मामला
गौरतलब है कि आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। शव के टुकड़ों को उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था।

छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और मृतका की डीएनए रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई की हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं। इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है। आरोपी आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।

और पढ़े  CJP- गिरफ्तार होने आया हूं, अरेस्ट कीजिए अभिजीत दीपके, रांका और सौरव को पुलिस ने लिया हिरासत में
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…