उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री योगी के मंत्री पहुंचे एसएसपी ऑफिस,किसी ने नहीं सुना दुष्कर्म पीड़िता का दर्द

उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री योगी के मंत्री पहुंचे एसएसपी ऑफिस,किसी ने नहीं सुना दुष्कर्म पीड़िता का दर्द

अपनी सरकार में पीड़ितों की सुनवाई के लिए मंगलवार को खुद राज्यमंत्री दिनेश खटीक को एसएसपी ऑफिस आना पड़ा। मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज राज्यमंत्री ने एसएसपी से शिकायत की। इस दौरान मंत्री और एसएसपी के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद मंत्री ने इस मामले में बात करने से इनकार कर दिया।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार को कुछ ग्रामीणों और एक युवती के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, यह युवती परीक्षितगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है, जिसके साथ कुछ दिन पहले दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बताया गया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही।

और पढ़े  अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…