कोरोना कर्फ्यू :- देखिए किन – किन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, कब तक रहेगी पाबंदी और किसको मिलेगी छूट?। देखें पूरी खबर

प्रकोप से पूरा देश प्रभावित है। तेजी से हो रहे इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन लागू कर रखा है। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां सोमवार (31 मई) से अगले एक हफ्ते से लेकर एक पखवाड़े तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लोगों को पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया गया है

पुडुचेरी- पुडुचेरी में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया गया है। 

तमिलनाडु- तमिलनाडु में भी सात जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

कर्नाटक-कर्नाटक में भी सात जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। 

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। यह पाबंदियां एक जून को खत्म होंगी।

गोवा- गोवा सरकार ने शनिवार (29 मई) को ‘कोरोना कर्फ्यू’ सात जून तक बढ़ाने की घोषणा की।

दिल्ली- दिल्ली में सोमवार से लॉकडाउन में कुछ ढील देने का फैसला किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगी। डीडीएमए ने मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।

मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए अनलॉक के अलग-अलग दिशानिर्देश होंगे। राज्य में ‘कोरोना कर्फ्यू’ के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। 

और पढ़े  फ्रांस के मंत्री से मिले प्रल्हाद जोशी: छात्रों-शिक्षकों के लिए बढ़ेंगे मौके, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू पाबंदियों को सात जून तक बढ़ाने का एलान किया है।

नगालैंड- नगालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। 

अरुणाचल प्रदेश- अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी।

मणिपुर- मणिपुर में 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रहेगा। 

मिजोरम- मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। 

मेघालय- मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

  • Related Posts

    9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुआ कॉकपिट हमला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ओमान के…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…