dELHI: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में किया रोड शो,क्या है भाजपा की सियासी रणनीति

Spread the love

dELHI: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में किया रोड शो,क्या है भाजपा की सियासी रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में रोड शो किया। इसके बाद वह भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। बैठक से ठीक पहले पीएम मोदी का ये रोड शो चर्चा का विषय बना रहा। इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में आने वाले दिनों में कोई चुनाव नहीं होना है। ऐसे में पीएम मोदी के रोड शो की चर्चा हो रही है। आइए इसके राजनीतिक कारणों को जानने की कोशिश करते हैं। ये भी कि पीएम मोदी के इस रोड शो से किसे और कितना फायदा होगा?

आज क्या-क्या हुआ?-
आज से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेता इसमें शिरकत कर रहे हैं। भाजपा की ये बैठक काफी अहम है, क्योंकि इस साल देश के नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अगले साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी होना है। इस बैठक में इन चुनावों की तैयारियों पर मंथन तो होगा ही साथ में उन राज्यों को लेकर भी बातचीत होगी, जहां भाजपा अभी जीत से दूर है। बैठक से ठीक पहले पीएम मोदी ने 15 मिनट का एक रोड शो किया। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी ने पटेल चौक से रोड शो शुरू किया और संसद मार्ग, जय सिंह रोड पर जाकर खत्म किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुटी। इसके बाद पीएम मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

और पढ़े  भारत पहुंची जापानी PM ताकाइची, हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

आखिर प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों किया रोड शो?
इसे समझने के लिए हमने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है। पिछले साल सात राज्यों में चुनाव हुए। इनमें से पांच पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। गुजरात और उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की। लेकिन हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली एमसीडी के नतीजों ने पार्टी को निराश भी किया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे दिल्ली एमसीडी के रहे। यहां भारतीय जनता पार्टी को मिली हार ने कई बिंदुओं पर सोचने को मजबूर कर दिया है।’

प्रो. सिंह कहते हैं, ‘आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली और आसपास के राज्यों में काफी पैठ बना ली है। पंजाब और दिल्ली एमसीडी के नतीजे इस ओर इशारा करते हैं। ऐसे में भाजपा कभी नहीं चाहेगी कि दिल्ली में पार्टी कमजोर हो। अभी दिल्ली में लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है, वो भाजपा के लिए जरूर चिंताजनक है। इसलिए भाजपा हर तरह से दिल्ली में मजबूत होना चाहती है। पीएम मोदी का रोड शो इसी का एक हिस्सा हो सकता है।’


Spread the love
  • Related Posts

    Japan PM- PM मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को बताया बहन, AI और अन्य समझौतों की दी जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने आज जापानी समकक्ष ताकाइची से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में जापानी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। सैनिकों की टुकड़ी ने जापानी प्रधानमंत्री के सम्मान…


    Spread the love

    दिल्ली में साजिश नाकाम: पकड़े गए आईएसआई के 4 आतंकी,NCR भी था निशाने पर, ऐसे हुआ खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *