Rishabh Pant:- बढ़ रही ऋषभ पंत के परिजनों की चिंता नहीं मिल रहा अस्पताल में आराम,डॉक्टरों को करनी पड़ी अपील।

Rishabh Pant:- बढ़ रही ऋषभ पंत के परिजनों की चिंता नहीं मिल रहा अस्पताल में आराम,डॉक्टरों को करनी पड़ी अपील।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है, लेकिन इस बीच ऋषभ के परिजनों के साथ ही डॉक्टरों ने गहरी चिंता जताई है।

दरअसल, ऋषभ का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में लोगों के आने जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें वीआईपी सहित कई लोग शामिल हैं, जिससे ऋषभ को आराम नहीं मिल पा रहा है। ऋषभ पंत देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में अब काफी सुधार है। डॉक्टरों को कहना है कि उन्हें आराम की सख्त जरूरत हैं, लेकिन लगातार उनसे मिलने के लिए कोई न कोई आ रहा है।

डॉक्टरों के साथ ही ऋषभ के परिजनों ने भी सभी से ऋषभ को आराम दिए जाने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि पंत को कई जगह गंभीर चोट लगने व लिगामेंट फटने की वजह से अब भी काफी दर्द महसूस हो रहा है। उन्हें इस दर्द से पूरी तरह निजात मिलने में थोड़ा समय लगेेगा।

और पढ़े  सोनू पाल हत्याकांड: जिस हाथ में बंधनी थी राखी उसी से लिखी बहन की हत्या की तहरीर, साले ने बताई जीजा की हकीकत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…