रुद्रपुर-2 सगे भाई कर रहे थे नशीली दवाइयों की तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार,बरामद हुए 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन।

रुद्रपुर-2 सगे भाई कर रहे थे नशीली दवाइयों की तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार,बरामद हुए 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन।

नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। उनके पास से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्तों ने बताया कि वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद से लेकर आते हैं।

सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिब्बल सिनेमा के सामने खाली मैदान रुद्रपुर से दो सगे भाई मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी मुरादाबाद निवासी सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर और नन्हे निवासी भूतबंगला रुद्रपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके कब्जे से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ हैं। वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद उ0प्र0 से लाते थे और रुद्रपुर व ट्रांज़िट कैंप क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

और पढ़े  सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…