भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से लागू होगा मुक्त व्यापार समझौता,अपार अवसर होंगे प्रदान।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से लागू होगा मुक्त व्यापार समझौता,अपार अवसर होंगे प्रदान।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) गुरुवार यानी आज से लागू हो जाएगा। इसके बाद अब भारत के छह हजार से ज्यादा उत्पादों के निर्यात पर ऑस्ट्रेलिया में कोई शुल्क नहीं लगेगा। इस समझौते पर दो अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे।इससे ऑस्ट्रेलियाई बाजार में हजारों घरेलू सामान जैसे कपड़ा, चमड़ा आदि को शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की जा सकेगी। निर्यातकों और उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों के मुताबिक, यह समझौता करीब पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 45-50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने में मदद करेगा।

आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) ऑस्ट्रेलियाई बाजार में कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित छह हजार से ज्यादा क्षेत्रों के भारतीय निर्यातकों को शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करेगा। ईसीटीए पर 2 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे। इससे श्रम प्रधान क्षेत्रों में अत्यधिक लाभ होगा, जिनमें कपड़ा और परिधान, कृषि और मछली उत्पाद, चमड़ा, जूते, फर्नीचर, खेल के सामान, आभूषण, मशीनरी और बिजली के सामान शामिल हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियान एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) के उपाध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय निर्यातकों के लिए प्रमुख बाजारों में से एक है। उन्होंने कहा, यह समझौता लागू होने के दिन यानी 29 दिसंबर से हमारे लिए अपार अवसर प्रदान करेगा।

और पढ़े  ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का

    एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजर कई अहम मुकाबलों पर है। मनु भाकर निशानेबाजी में उतरेंगी, जबकि मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगी। भारतीय पुरुष बैडमिंटन…

    ब्रिटेन के नए PM से मिले ट्रंप: दोनों देशों के रिश्तों को बताया बेहतर, चागोस द्वीप समझौते पर क्यों भड़के?

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम की न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पहली आमने-सामने मुलाकात हुई। करीब तय समय से ज्यादा चली…