कैलिफोर्नियम बेशकीमती धातु के साथ गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अरबो रुपये प्रति ग्राम कीमत

गाजीपुर पुलिस ने एक जालसाज गिरोह का खुलासा किया है। जो बेशकीमती धातु कैलिफोर्नियम बेचने के लिए सौदा कर रहा था। पुलिस ने आठ आरोपियों के पास से 340 ग्राम कैलिफोर्नियम धातु बरामद किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अरबो रुपये कीमत है। पुलिस का दावा है कि यह धातु अंतरराष्ट्रीय बाजार में 27 लाख डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) प्रतिग्राम के दर से बिकता है। पुलिस के मुताबिक इस पकड़े गये गिरोह में पं. बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के जालसाज शामिल है। पुलिस ने धातु की प्रामाणिकता की जांच के लिए नमूना आईआईटी कानपुर भेजा है

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक गुरुवार देर रात को पुलिस टीम पॉलीटेक्निक चौराहे पर गश्त कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी पॉलीटेक्निक कमलेश राय, शिवमंगल सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषि तिवारी ने आरोपियों को दबोचा गया। पकड़े गये आरोपियों में एलडीए कालोनी आशियाना कानपुर रोड का अभिषेक चक्रवर्ती, हनुमान नगर नेवादा बिहार का महेश कुमार, शाहजहांपुर पटना बिहार का रविशंकर, मानसनगर कृष्णानगर का अमित कुमार सिंह, गुलजार नगर बाजारखाला का शीतल गुप्ता उर्फ राज गुप्ता, बस्ती लौकिहवा का हरीश चौधरी, कठौतिया सांवडी बस्ती का रमेश तिवारी और बेलवाडाड़ी गांधीनगर बस्ती श्याम सुंदर शामिल है। अभिषेक चक्रवर्ती मूलरुप से पं. बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 340 ग्राम कैलिफोर्नियम धातु, 10,000 रुपये नकदी, एक कार, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।

और पढ़े  जयपुर में बच्चे की रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज: एक किडनी में थीं दो मूत्र नलिकाएं, जन्मजात विकार से मिली राहत
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…