14 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या,जंगल में इस हाल में मिला शव

14 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या,जंगल में इस हाल में मिला शव

अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में 14 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या का बड़ा मामला सामने आया है।जहाँ उसका शव घर से 1 किलोमीटर दूर बनमऊ जंगल में मिला है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार सुबह 10 बजे भैंस बांधने के लिए घर से निकला था।<strong>14 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या,जंगल में इस हाल में मिला शव</strong> देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर के लोग उसे दोपहर से लेकर रात तक तलाश करते रहे। मगर, देर रात जंगल में शव मिलने के बाद लोगों में गुस्सा रहा।दरअसल बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बनमऊ के जंगल से सोमवार की रात को किशोर का लहूलुहान शव बरामद हुआ।जंगल से बालक के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।14 वर्षीय बालक सुभाष थाना बाबा बाजार के बनमऊ गांव का रहने वाला था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  नोएडा में चल रहा था कटिया निगम: घर में बना बिजली उपकेंद्र, 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर..
  • Related Posts

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…

    जन्माष्टमी- CM के रूप में 20वीं बार जन्मस्थान पहुंचे योगी, बोले वो शब्द जो कान्हा ने अर्जुन से कहे थे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने गोमाता का पूजन कर गर्भगृह में विराजमान लाला (बाल कृष्ण) के दर्शन कर…