कोरोना के नए वैरियंट BF 7 को लेकर स्वास्थ्य महकमा एलर्ट

कोरोना के नए वैरियंट BF 7 को लेकर स्वास्थ्य महकमा एलर्ट हो गया है, जिसको लेकर अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मण्डल के सभी जिलों अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर के कोविड सेंटरों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आरक्षित कोविड वार्डों, ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कैलकुलेटर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में ए डी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहित सीएमओ और डॉक्टरों की टीम ने कोविड वार्डो और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के प्रति अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए हमारी तैयारियां लगभग पूरी है, इसके लिए चार कोविड़ हॉस्पिटल और 6 नॉन कोविड़ सीएचसी को रिजर्व किया गया है, जनपद में 11 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं जिसमें से 10 सुचारु रुप से क्रियाशील है। दवाइयों को लेकर भी मंथन किया गया है, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार और अलर्ट है।

और पढ़े  UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…