दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती.

दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती हुईं।
अभी कल ही, एफएम सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित किया। हाल ही में, तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह के दौरान, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका में जेनेरिक दवाओं की 50% मांग, अमेरिका की जेनेरिक दवाओं की 40% और ब्रिटेन की सभी दवाओं की 25% की आपूर्ति करता है।

तमिलनाडु के डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यक टीकाकरण योजनाओं के लिए भारत वैश्विक टीकों का लगभग 60% और विश्व स्वास्थ्य संगठन के 70% टीकों का उत्पादन करता है।

और पढ़े  मौसम: पहाड़ों पर बर्फ से दिल्ली में 18 साल की सबसे सर्द रात, UP में बारिश से आफत
  • Related Posts

    थप्पड़कांड- केजरीवाल समेत ‘आप’ नेताओं ने भाजपा को घेरा, प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    तिलक नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए। रविवार…

    ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा, जानें आज के मौसम का हाल

    राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम ने रिकॉर्ड बना दिया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह 2001 के बाद सितंबर महीने में दूसरा सबसे कम…