ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने 18-44 वालो के लिए मोटाहल्दू में वैक्सीन सेंटर खोलने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मोटाहल्दू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के अंतर्गत 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों के लिए कोरोना वेक्सिन सेंटर खोलने के संबंध में आज ग्राम सभा जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने लालकुआं एसडीएम ऋचा सिंह को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

विदित हो कि ज्ञापन में ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसमें कम व्यक्ति ही वैक्सीन लगाने पहुंच रहे हैं। जिसके कारण रोज कोरोना वैक्सीन वापस जा रही हैं। उन्होंने जिला अधिकारी नैनीताल से निवेदन किया है कि मोटाहल्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत वह ग्राम पंचायत स्तर पर 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों को कोरोना वेक्सीन लगाने के लिए सेंटर खोलना अति आवश्यक है। जिससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाए। अगर कोरोना वैक्सीन सेंटर मोटाहल्दू में खुलेगा तो यहां के व्यक्तियों को दूर दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पूर्व की भांति जिस प्रकार 45 प्लस वाले व्यक्तियों को दूसरी डोज 45 दिन के अंदर ही लगाई जाए।
इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सीमा पाठक, उप प्रधान राकेश कविदयाल व समाजसेवी कीर्ति पाठक मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *