बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुँचे गृह जनपद अयोध्या

Spread the love

बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल गृह जनपद अयोध्या पहुँचे।यहां उनका शहर के सहादतगंज बाईपास से होते हुए जगह- जगह पर बसपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने साहबगंज स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।वही मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि मायावती ने एक कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है वह जिम्मेदारी तन मन से निभाएंगे।नगर निगम चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हो बहुजन समाज पार्टी जीतेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी।आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में मायावती प्रधानमंत्री बनेगी। इस दौरान राम पथ चौड़ीकरण के जद में आ रहे पीड़ित व्यापारियों को लेकर उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।शहर का विकास हो रहा है अच्छी बात है लेकिन किसी की जमीन जा रही है तो उसको उसका मुआवजा मिलना चाहिए। तो वही प्रदेश का पाल समाज ओबीसी व सर्व समाज बसपा के साथ है। सर्व समाज बसपा के साथ था बसपा के साथ है तभी 2007 में मायावती मुख्यमंत्री बनी थी। और हमारी पार्टी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी है। मायावती ने 2 अक्टूबर को ही मीटिंग कर दे संदेश दिया था।निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।


Spread the love
और पढ़े  बिजली विभाग के साथ CM योगी की बैठक आज, 10 फीसदी बिजली बिल के अधिभार पर हो सकता है फैसला
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *