पुलिस हिरासत से फरार इंस्पेक्टर पर भगोड़ा घोषित कर 50 हजार का इनाम घोषित किया

पुलिस हिरासत से फरार इंस्पेक्टर पर डीआईजी रेंज अयोध्या ने कार्रवाई का आदेश दिया
फरार इंस्पेक्टर पर 50 हजार इनाम
पुलिस हिरासत से फरार भगोड़ा घोषित पुलिस इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मंगलवार को डीआईजी रेंज अयोध्या ने इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया। दस दिन पहले पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने लापता इंस्पेक्टर पर 25 हजार का इनाम रखा था।

इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर जिले के हलियापुर थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही के साथ लंबे समय तक बलात्कार का आरोप है। इस आधार पर कोतवाली नगर में बीते जुलाई माह में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 22 सितंबर को जिला सत्र न्यायालय से महिला थाने की पुलिस उन्हें महिला थाना ले आई थी। जहां पर तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा को वह चकमा देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर की पत्नी कुसुम ने हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस याचिका दाखिल की, जिसमें पति को लाए जाने की पत्नी ने गुहार लगाई गई थी।

एसपी सोमेन वर्मा ने थानाध्यक्ष महिला मीरा कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया था। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंपी थी। हाईकोर्ट ने डीजीपी को तलब करते हुए व्यक्तिगत हलफनामा देने का आदेश दिया था। बीते सात दिसंबर को मामले में सुनवाई करते हुये पुलिस विभाग को अग्रिम कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश हाईकोर्ट की तरफ से दिया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रचना की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट इंस्पेक्टर तोमर के खिलाफ जारी किया गया था। एसपी के आदेश पर गढी कांगरन थाना दोघट, जिला बागपत निवासी इंस्पेक्टर के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर की गुमशुदगी और सूचना देने से संबंधित पोस्टर भी लगाए गये थे।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत
  • Related Posts

    UP: भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री, 4 को आएंगी टीमें

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्तूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री ने अब जोर पकड़ लिया…

    ब्रज से अवध तक: कृष्ण नगरी में बुना जाएगा उत्तरप्रदेश फतह का तानाबाना, नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगा मंथन

    उत्तरप्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भाजपा ने अब अपना फोकस मथुरा पर किया है। पार्टी तीन और चार अक्तूबर को मथुरा में दो दिवसीय चिंतन…