उत्तराखंड : प्रदेश में कंटेनमेंट जोन में नहीं मिलेगी कोई भी ढील, 30 जून तक सख्त होंगे नियम 1 जून से मिल सकती है कोरोना कर्फ्यू में राहत।

Spread the love

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फिलहाल कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की ढील नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने राज्य को पत्र जारी कर 30 जून तक कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। 

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से जारी पत्र में राज्य सरकार को कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरतने को कहा गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन को लेकर 25 अप्रैल को दिशानिर्देश जारी किए गए थे।

जिन्हें सख्ती से लागू करने से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दक्षिण और उत्तर पूर्वी कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर कोरोना के नए मरीजों और सक्रिय मामलों में कमी आई है। 

वर्तमान में भले ही कोरोना संक्रमित मामले कम हो रहे हैं लेकिन सक्रिय मामले अधिक हैं। जिससे कोरोना रोकथाम के उपायों का अनुपालन 30 जून तक जारी रखें। कंटेनमेंट जोन में पहले की तरह जिला प्रशासन के माध्यम से सख्ती बरती जाए। जिससे संक्रमण को कम किया जा सके। जिला प्रशासन स्थानीय स्थिति को देख कर कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों को लागू करनेे के आदेश जारी कर सकते हैं। 

एक जून के बाद कोविड कर्फ्यू हटाने पर विचार कर सकती है सरकार 

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने दावा किया है कि प्रदेश में कोविड कर्फ्यू के चलते कोरोना का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। इससे कोरोना की चेन लगभग टूट चुकी है। प्रदेश सरकार एक जून के बाद लॉकडाउन हटाने पर विचार कर सकती है। चुफाल बृहस्पतिवार को काशीपुर में एलडी भट्ट के कोविड वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: 5 से अधिक वोटों पर आपत्ति जताई तो होगी जांच, प्रदेशभर में 19 लाख मतदाताओं को मिले नोटिस

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *