SIR के विरोध पर उठाए सवाल: CM ने कहा- लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने और अराजकता फैलाने में जुटी कांग्रेस

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से ही लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाती रही है। वह आतंकवादियों, अलगाववादियों और जेहादियों की भाषा बोलती है। देश की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करना कांग्रेस का काम रह गया है।

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस आखिर किस बात का विरोध कर रही है? धामी ने कहा कि घुसपैठियों के वोट नहीं बनने चाहिए और जो लोग मतदान के योग्य नहीं हैं उनके नाम मतदाता सूची में नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति के कई जगहों पर वोट होने का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। देश का हर नागरिक यह सवाल पूछ रहा है।

 

आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने गांधी परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को अपनी अंगुलियों पर नचाने का काम किया है। धामी ने आपातकाल और अपने कार्यकाल में कई सरकारों को बर्खास्त किए जाने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की आलोचना की।

 

देश की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
धामी ने कहा कि दुनिया का कोई भी व्यापारी भारत में व्यापार करना चाहता है तो उसका स्वागत है, लेकिन देश की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने और विदेशों में भारत के लोकतंत्र की छवि खराब करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हुल्लड़बाजी अब चलने वाली नहीं है।

और पढ़े  देहरादून - ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: शराब पीकर वाहन चलाने पर 17 गिरफ्तार, 109 को पूछताछ के लिए थाने लाया गया

 

कैंचीधाम में दर्शनार्थियों की संख्या तय होगी
कैंचीधाम में अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां की स्थिति सरकार के लिए भी चुनौती है। इसे व्यवस्थित करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है। दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित की जा रही है और बाईपास भी जल्द शुरू हो जाएगा। धामी ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक हरिद्वार में होगी।

  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…