FIFA विश्व कप- अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में 4-2 से हराया, मेसी का सपना हुआ पूरा।

Spread the love

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने रविवार को विश्व कप जीतने की अपनी जीवन भर की महत्वाकांक्षा को साकार करने के बावजूद अपने श के लिए खेलना जारी रखने का संकल्प लिया है। एएफपी समाचार एजेंसी के हवाले ये खबर सामने आई है। मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को अर्जेंटीना ने हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 4-2 से हराया।
फाइनल से पहले बताया जा रहा था कि 35 साल के मैसी अपना 172वां और आखिरी विश्व कप मैच खेलेंगे। मैसी ने भी कहा था कि 2022 विश्व कप फाइनल उनका आखिरी मैच होगा। उन्होंने कहा था, मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं कि मैंने यह हासिल किया है और विश्व कप का अपना सफर फाइनल खेल कर समाप्त करूंगा।

कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाकर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया। कतर का लुसैल स्टेडियम रविवार (18 दिसंबर) को फुटबॉल के एक एतिहासिल मैच का गवाह बना। पेनल्टी शूटआउट तक चले मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो, तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे।

और पढ़े  फुटबॉल का सबसे बड़ा त्योहार: 48 टीमें, 104 मैच और इतिहास रचने की तैयारी, रिकॉर्ड प्राइज मनी के अलावा क्या खास?

Spread the love
  • Related Posts

    फुटबॉल का सबसे बड़ा त्योहार: 48 टीमें, 104 मैच और इतिहास रचने की तैयारी, रिकॉर्ड प्राइज मनी के अलावा क्या खास?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन, फीफा विश्व कप 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आज से आयोजित होने…


    Spread the love

    आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का एलान, सूर्यकुमार से छिनेगी कप्तानी?

    Spread the love

    Spread the loveआयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आज भारतीय टीम का एलान संभव है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई वाली पुरुष चयन समिति की बैठक होनी है जिसके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *