Doklam incident: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दिया बयान अमर्यादित.देश और देश की सेना का अपमान करने वाला-मुख्यमंत्री योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीन द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए बयान की निंदा की है और इसे अमर्यादित करार दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अमर्यादित, बचकाना, देश विरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाला है। हम उनके इस बयान की निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और दुनिया ये कह रही है कि हमारी बहादुर सेना ने चीन को करारा जवाब दिया है तो इस तरह बयान देना शर्मनाक है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। डोकलाम में भी जब चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी तो उस समय भी कांग्रेस और राहुल गांधी सेना के पराक्रम और शौर्य की तारीफ करने की जगह चीनी दूतावास के साथ मिलकर भारत विरोधी कृत्यों को प्रश्रय दे रहे थे। उनका बयान अत्यंत निंदनीय है। वो देश की सेना के पराक्रम पर उंगली उठाते हैं।

हम राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं और ये मांग करते हैं कि वो देश की जनता और बहादुर जवानों से माफी मांगें। उन्हें देश को बार-बार कठघरे में खड़ा करने की आदत से बचना चाहिए।

और पढ़े  क्या है 'हनुमान अंश' वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत...
  • Related Posts

    एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

    यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से…

    चौकी बनी बर्थडे पार्टी का अड्डा! बाहरी शख्स ने काटा केक, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    यूपी के महाराजगंज जिले में पुलिस चौकी के अंदर एक बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को खासा भारी पड़ गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…