प्रयागराज :क्लाइव रोड का हुआ नामकरण अब जाना जाएगा अतुल माहेश्वरी के नाम से।

प्रयागराज के सिविल लाइंस में क्लाइव रोड का नामकरण अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी इस मार्ग के नए नामकरण वाले स्टील फ्रेमिंग रेडियम बोर्ड का अनावरण किया। कार्यक्रम में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी सहित शहर के तमाम व्यापारी नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन के बाद अनावरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणामन्य लोगों ने कहा कि अमर उजाला को नया स्वरूप देने वाले अतुल माहेश्वरी के नाम पर नामकरण होने से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। अतुल माहेश्वरी ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। अमर उजाला की ओर से सिविल लाइन में लगने वाला कॉर्निवाल अपने आप में एक अनोखा आयोजन है। समाचार पत्र लोगों को जगाने का कार्य कर रहा है। अमर उजाला ने शहर में घर-घर में पैठ बना ली है। उन्होंने शहर की जनता से आग्रह किया कि अब इस मार्ग का नाम अपने बातचीत और व्यहार में भी लाएं। इसको अब इसी नए नाम से पुकारा जाए। जब भी लोगों को यहां का लोकेशन दें या लैंडमार्क का उल्लेख करें तो इसी नाम को बताएं।

और पढ़े  राममंदिर के नए CEO: ट्रस्ट के पास ही रहेगा ये अंतिम अधिकार, तकनीक से चढ़ावे की गिनती, जानें किसका क्या काम
  • Related Posts

    UP- इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल

    अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए कार्डधारकों को कुल 54…

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…