राम नगरी को विश्वस्तर की पर्यटन नगरी बनाने की कवायद जोर शोर पर।

Spread the love

अयोध्या- अयोध्या को विश्वस्तर की पर्यटन नगरी बनाने की कवायद जोर शोर से चल रहा है। इसी क्रम में अब रामनगरी को चारों दिशाओं से जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़को को 4 व 6 लेन में परिर्वतित करने का काम किया जा रहा है। 22.420 किमी के अयोध्या बाईपास पर काम अप्रैल से शुरू हो जायेगा। इस बाईपास में 3 अण्डर पास, एक रैम्प, सहादतगंज पर 2 लेन फ्लाईओवर, दोनों साइड में 7 मीटर की नई सर्विस लेन बनायी जायेगी। इसके साथ नये नाले का निर्माण कराया जायेगा। 90 एमएम मोटी वाइट टाइपिंग सड़क पर व 100 वाइट टाइपिंग सर्विस लेन पर की जायेगी। इस पर एमटीएस सिस्टम लगाया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इस बाईपास की लागत 460 करोड़ आयेगी। उन्होने बताया कि लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर 4 से 6 लेन चौड़ीकरण में डीपीआर बन गया है। मार्च तक टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जायेगी। इसकी लम्बाई 245 किमी व लागत 4200 करोड़ आयेगी। 6 लेन में 43 फ्लाई ओवर व अण्डरपास बनाये जायेंगे। अयोध्या रिंगरोड का टेंडर जल्द फाइनल कर दिया जायेगा, जिसकी लम्बाई 67.5 किमी व लागत करीब 5 हजार करोड़ आयेगी। जनवरी तक अधिग्रहण व मुआवजा की कार्रवाई कर ली जायेगी। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजा की कारवाई की जा रही है, जिसमें करीब 6000 करोड़ का खर्च आयेगाअयोध्या से प्रयागराज तक जोड़ने के लिए प्रतापगढ़ 4 लेन मार्ग का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लम्बाई 90 किमी होगी। जिसमें करीब 2250 करोड़ का खर्च आयेगा। इसका डीपीआर मार्च 2023 तक बना लिया जायेगा। अयोध्या से मां विध्यवासिनी धाम मिजार्पुर व बनारस तक 4 लेन से जोड़ा जायेगा। जिसके लिए अकबरपुर से मिजार्पुर लगभग 5 हजार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए का निर्माण होगा। जिसका उीपीआर बनाया जा रहा है। अयोध्या से जगदीशपुर फोन लेन चौड़ीकरण पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

और पढ़े  UP के कई जिलों में झमाझम बारिश, राजधानी की सड़कें पानी से लबालब, उमस से राहत तो जलभराव से आफत

Spread the love
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *