श्रद्धा हत्याकांड:श्रद्धा हत्याकांड में अब तक का बड़ा खुलासा,जंगल से मिलीं हड्डियों का पिता के DNA से हुआ मिलान

Spread the love

मुंबई

श्रद्धा के पिता के डीएनए सैंपल का बरामद हड्डियों से मिलान हो गया है। सीएफएसएल रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। महरौली और गुरुग्राम के जंगल से मिलीं हड्डियां श्रद्धा की ही थी। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की निशानदेही पर महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से दिल्ली पुलिस ने यह हड्डियां बरामद की थीं। इसके बाद सैंपलों को सीएफएसएल लैब भेजा गया था। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, 26 नवंबर को ही खुलासा हुआ था कि जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के डीएनए से टाइल्स पर मिले खून और हड्डियों के नमूने का मिलान हो गया था। जानकारी के अनुसार, पुलिस के द्वारा जमा किए एग्जाबिट की शुरुआती जांच में श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि हुई थी। आपको बता दें कि दिल्ली के महरौली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर ही जंगलों से हड्डियां बरामद की थीं। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।
आफताब के निशानदेही पर छतरपुर और महरौली के जंगल से 13 से ज्यादा हड्डियां बरामद हुई हैं। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा और 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े को पुलिस ने जांच के लिए CFSL लैब भेजा था। इसके साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल लेकर मिलान के लिए भेजा था। पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।
आपको बता दें कि 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा। शव के चापड़ से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था।

और पढ़े  दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए DTC चलाएगी 50 AC बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन…


    Spread the love

    Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति

    Spread the love

    Spread the loveएम्स के एक शांत वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच ठहरी एक लंबी प्रतीक्षा चल रही है। हरीश राणा अब शब्दों से परे एक ऐसी अवस्था में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *